शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। अपनों से दूर रहने का दंश झेल रहे बीमारियों से लड़ रहे वृद्धजनों को जब रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेन्ट्रल का साथ मिला तो उनके चेहरे अपने आप खिल उठे। फिर शुरू हुआ इलाज और दवा। क्लब के तत्वाधान में वृद्धाश्रम ( स्थित निकट सेवायोजन कार्यालय कटरा रोड़ ) पर आयोजित चिकित्सीय कैम्प में यह नजारा दिखाई दिया। डॉ• प्रभात श्रीवास्तव (नाक,कान,गला विशेषज्ञ) मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज द्वारा वृद्ध जनों का परीक्षण किया गया।
जिसमें 40 लोगों का परीक्षण किया गया। कैम्प में अध्यक्ष रो•शरद केसरवानी, सचिव रो•कौशल कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्व सचिव रो•अश्विनी केसरवानी समेत कई लोग मौजूद थे। वृद्धाश्रम संचालिका सुश्री बीनू सिंह एवं उनके सहयोगियों ने क्लब के प्रति आभार जताया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ