सुनील उपाध्याय
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने रविवार को अपने घर ढोढरी में गौर, बभनान क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कहा कि अपने क्षेत्र, गांव के विकास, उसके हितों के लिये संघर्ष करने वाले लोगांे को आदर मिलना चाहिये। ग्रामीण पत्रकार अनेक खतरे उठाकर जनहित की आवाज बुलन्द करते हैं। क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने पत्रकार अरुण सिंह अशोक पाण्डेेय, शमशेर सिंह, मनोज सिंह, बृजेश सिंह, राम ललित यादव, रामराज, मिश्र मनीष पाण्डेय, सुभाष सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, गिरी आदि को अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें अंधकार के विरूद्ध निरन्तर संघर्ष करते रहने, क्षेत्र के विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर राजमनि वर्मा, मोहन पाल सिंह, विनोद पाण्डेय, नरेंद्र मिश्रा, संत प्रकाश, चंद्र प्रकाश तिवारी, शशिकान्त पाण्डेय, आनंद सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ