Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। ढाबा पर खाना खाने के बाद बाइक से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर हुए हादसे में मृतक का साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 





जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा निवासी सूर्यप्रकाश (३२) पुत्र गेंदालाल लालगंज के संगम चौराहे पर घर बनाकर पत्नी व दो बच्चों के साथ के साथ रहता था। वह किराना व पान की दुकान भी चलाता था। शनिवार की रात वह अपने दोस्त सुशील कुमार के साथ खाना खाने सगरासुंदरपुर के समीप स्थित एक ढाबे पर गया था। 





रात दस बजे के करीब दोनों बाइक से खाना खाकर घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली इलाके में सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कालेज के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सूर्यप्रकाश की मौके पर ही मौैत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 






हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल सुशील कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में अज्ञात चालक  के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे