Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों को दी पचास हजार की आर्थिक सहायता










अजीज हसन सिद्दीकी / ए. आर. उस्मानी
 गोण्डा। खण्ड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक रामराज की अगुवाई में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इटियाथोक एवं आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एशोसिएशन के प्रयास से समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों द्वारा प्राप्त सहयोग राशि शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों डॉ. रामराज अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इटियाथोक, अनिल पाण्डेय अध्यक्ष पू. मा. शिक्षक संघ इटियाथोक, जितेन्द्र प्रकाश मौर्य ब्लॉक स्काउट टीचर इटियाथोक, पृथ्वीराज सोनकर जिला अध्यक्ष आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एशोसिएशन गोण्डा, डॉ. अखिलेश शुक्ल अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक व कई अन्य शिक्षकों, शिक्षामित्रों के शिष्ट मंडल ने दिवंगत शिक्षामित्र रामभवन के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और हर स्तर से सहयोग का भरोसा दिया।





 खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि उनको व उनके परिवार को सभी प्रकार की विभागीय सहायता प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस विपदा की घड़ी में उपरोक्त सभी संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों के द्वारा एकत्र की गई धनराशि 50, 000 रूपये का वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया।






           इस अवसर पर वरिष्ठ सह समन्वयक अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ साथ सत्य प्रकाश, रवि ओझा, दिलीप कुमार वर्मा, सुधाकर शुक्ल, दीपक नामदेव, वरुण कुमार, क्रांति  शुक्ल, अखण्ड शुक्ल, कमलेश कुमार, देवेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, राजीव मिश्र, नीरज शर्मा, कुलदीप पाठक, मो. इश्तियाक, दिलीप गुप्ता, ओम प्रकाश, जिलाजीत वर्मा, आनन्द घन तिवारी, शब्बीर अली, अशोक यादव, रामअचल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे