Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सकरौरा में 'रहस्यमय' बीमारी से पीड़ितों की संख्या सौ के पार









ए. आर. उस्मानी / मो. इरफान
गोण्डा। शुक्रवार की रात से ही करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले सहित आसपास के इलाकों में फैले उल्टी दस्त के कहर ने रविवार तक सौ का आंकड़ा पार कर लिया है। लगातार नये नये लोगों के बीमार होने से यहां रहने वाले लोगों में हड़कम्प मच चुका है। स्थानीय सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 





इसके अलावा प्रभावित मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। रविवार तक यहां के सारे बेड फुल हो चुके थे, जबकि तमाम बीमार प्राइवेट चिकत्सकों की शरण में हैं। कई मरीजों को जिला चिकित्सालय भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग इसे फूड प्वाजनिंग ही मान रहा है।  वहीं तमाम लोग इसे पानी से फैला संक्रमण मान रहे हैं। हालांकि बीमारी को लेकर रहष्य बना हुआ है।

    स्थानीय सीएचसी में उल्टी दस्त से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ने से यहां के सारे बेड फुल हो चुके हैं, जिससे मरीजों को भर्ती करना मुश्किल हो रहा है। रविवार को भी सकरौरा से गुडडू 20, चांद अली 17, सहजाद 16, नजीम 21, अमित 19, सफाक 12, सिस्ताबानो 11, तस्लीम 13, कहकसा 14, रोशनी जायसवाल 25, आमिना 65,  नाजमीन 18, हसरत जहां 25, खुशनुमा 22, समीना बानो 13, मोहम्मद जैद 5, आसमा 40, अमृत 15, चांदअली 50, साहिबे आलम 6, तरमीन 17, केकसा 16, नजमा 45, शाइस्ता बानो 35, मो0 शब्बीर 55 एवं गुड़िया बानो 32 सहित कई अन्य मरीजों का इलाज जारी रहा। कई मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोंडा जिला चिकित्सालय रेफर किया जा चुका है।
सकरौरा मोहल्ले के ही मोहम्मद विलाल बताते हैं कि मुहल्ले के दर्जनों लोग रविवार को भी बीमार हुए हैं, जो अब प्राइवेट चिकित्सकों की शरण में हैं। वहीं लखनऊ रोड सन्तोषी माता मन्दिर के पास रहने वाले सियाराम जायसवाल कहते हैं कि बहुत तेजी से लोगों में उल्टी दस्त फैल रहा है। इससे लोगों में अब दहशत व्याप्त हो चुकी है। 





रविवार को जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर देवराज स्थानीय सीएचसी पहुंचे और यहां के अधीक्षक डाक्टर सुरेश चन्द्रा से मुलाकात करके आवश्यक दिशा निर्देश देकर यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। अधीक्षक डाक्टर सुरेश चन्द्रा ने बताया कि प्रभावित इलाकों में डाक्टरों की टीमें भेजी गयी हैं, जिसमें डाक्टर सीडी सिंह, आलोक, टीएफ लारी, अंजुला रानी व फार्मासिस्ट अशोक वर्मा,  एचआई जेबी शुक्ला आदि शामिल हैं।






 मौके पर ही नारफलाक्स टीजेड, डाक्सी, ओआरएस, जिन्क आदि दवाएं दी जा रही हैं। अभी तक कुल 32 मरीज आ चुके हैं। तीन को रिफर किया गया है। करीब एक दर्जन मरीज बढे़ हैं। करीब डेढ़ सौ लोगों में दवा दी गयी है। उन्होंने बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का है। हो सकता है पानी से भी यह दिक्कत आ रही हो। इसके लिए नगर पालिका परिषद से बात की गयी है, जिससे पानी में दवा मिलवाई जा सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे