बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
ए. आर. उस्मानी/ संजय कुमार यादव
गोण्डा। बेखौफ बदमाशों ने एक सोने चांदी के दुकान पर बैठेे बच्चे को धमकाकर लगभग तीन लाख रुपये का जेवर लूूूटकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
लूट की यह दुस्साहसिक घटना छपिया थाना के मसकनवा चौकी अंतर्गत आने वाले गल्लामंडी की है।मंडी में स्थित एचआर ज्वैलर्स की दुकान पर दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे एक बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा और सोने की लाकेट, झाला, मंगलसूत्र और टप्स दिखाने के लिए कहा। जेवर देखने के बाद बदमाश ने अपनी बहन को पसन्द करवाने के नाम पर सभी सामान को एक थैली में डाल कर तिजोरी के गल्ले में रखने के लिए कहा। तब तक दूसरा बदमाश पल्सर मोटरसाइकिल से दुकान पर आ धमका। बच्चे ने बताया कि दोनों जबरन गल्ले को खोलकर थैली में रखा सामान निकालकर गौरा चौकी मार्ग की ओर पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर चौकी इंचार्ज जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए उसी मार्ग पर स्थित इलाहाबाद बैंक की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वहीं बताया गया कि दुकान का मालिक बाहर है। उसके आने पर लूटे गए सामान की कीमत पता होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ