Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर अटल भवन मे हुआ शोक सभा का आयोजन










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीलाल जयसवाल के निधन पर भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसीपार्क में शोक सभा का आयोजन किया गया ।  शोक सभा में जिला अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा नेता सम्मिलित हुए और सभी ने मोती लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया । 
                










                    शोक सभा में बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मोतीलाल जी जनसंघ काल से पार्टी की सेवा कर रहे थे ।  77 वर्षीय श्री जयसवाल को हम लोग हमेशा यह कहते थे कि एक सहयोगी अपने साथ रख लीजिए लेकिन वह युवाओं की  तरह मेहनत करते थे । वे हमेशा पार्टी का हर दिशा निर्देश  का पालन  पूर्ण निष्ठा के साथ करते थे। बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि मोतीलाल जी जैसा कर्मठ कार्यकर्ता लाखों में एक थे उनके निधन से पार्टी और हम लोगों का व्यक्तिगत रूप से काफी क्षति हुई है ।







 पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लोकसभा कैसरगंज प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि बलरामपुर जिले का दो बार अध्यक्ष रहते अनुभव किया की मोतीलाल जी का कार्य व्यवहार बहुत ही सुंदर था और वे एक अनुशासित सिपाही के रूप में पार्टी का काम करते थे । भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर अजय सिंह पिंकू ने कहा कि मोतीलाल जी के कार्यों से हम लोग बहुत प्रसन्न रहते थे । कोई भी जिम्मेदारी दी जाए तो उसको वह पूर्ण निष्ठा से संपन्न कराते थे । उनके निधन से पार्टी की बहुत बड़ी छति हुई है । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि मोतीलाल जी की निष्ठा, व्यवहार व पार्टी के प्रति समर्पण देखकर पार्टी में जिन लोगों का हृदय से सम्मान करता हूं उसमे एक थे मोतीलाल जी । मोतीलाल जी के कार्यो एवं व्यवहार से हम लोग हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे ।







 इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ,मीडिया संपर्क सह प्रमुख परशुराम यादव, राकेश शर्मा विक्की, पवन शुक्ला , रामप्यारे कश्यप , घनश्याम साहू, रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता , अंशुमाली भारतवंशी, राकेश शर्मा, वरुण सिंह मोनू , अपूर्व प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह , अमरेंद्र तिवारी, रवि तिवारी, शैलेंद्र सिंह, आकाश पांडे , आशू मिश्रा व कुलदीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोक सभा मे भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे