सुनील उपाध्याय
बस्ती । मान्यता प्राप्त प्राथमिक पूर्वमाध्यमिक 11 सूत्रीय मांगों को लेकरउ0 प्र0 की बैठक प्रेस क्लब में आयोजित की गई । संगठन के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार हमे सहयोग देने के बजाय हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारा संगठन प्राथमिक व जूनियर स्तर के मान्यता प्राप्त विद्यालय को मान्यता तिथि से स्थायी श्रेणी घोषित करने , पूर्व में दिए जा रहे छतिपुर्ति , मान्यता प्राप्त विद्यालय को अनुदान सूची में शामिल करने , विद्यालय में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षको को उनकी सेवा को देखते हुए प्रशिक्षित श्रेणी का माना जाय, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा, संचालित विद्यालय को मिलने वाली सुविधाएं मान्यता प्राप्त विद्यालय को भी मिले जैसी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है ।
बैठक के दौरान वीरेंद्र मिश्र प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष , सुरेंद्र चौधरी , सर्वेश मिश्र, उत्तम चौधरी, राम करन यादव, लालचन्द्र वर्मा, हीरालाल चौधरी , जयराम, बैजनाथ दुबे, अर्जुन उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ