डॉ ओपी भारती
गोंडा : दो दिन पूर्व गुमशुदा
युवक का शव बलरामपुर कोतवाली नगर की राप्ती नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया है ।
युवक के पिता ने वजीरगंज थाने पर शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
वजीरगंज क्षेत्र के खानपुर निवासी वरुण कुमार सिंह
उर्फ मंटू सिंह (35) अपने घर से 8 नवम्बर बाइक से नवाबगंज के लिए निकले थे। देर रात तक वापस ना
आने पर परिजनों ने संपर्क साधा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। युवक के पिता अनिल कुमार
सिंह ने अगली सुबह 9 नवम्बर को वजीरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
![]() |
फ़ाइल फोटो मृतक
उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।पुलिस ने मंटू के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा
कर बातचीत का ब्यौरा जुटाया । सर्विलांस से मिले संदिग्ध नम्बरों के आधार पर पुलिस
ने नवाबगंज कस्बे से संदिग्ध दम्पति को उठा कर कड़ी पूछताछ की । पूछताछ के दौरान
घटना परत दर परत खुलती चली गयी। दम्पति की निशानदेही पर पुलिस ने बलरामपुर नगर
कोतवाली के राप्ती नदी के सिसई घाट से मृतक का शव बरामद कर लिया ।
युवक के गले व
कंधे पर धारदार हथियार से कटे के निशान मिले हैं तथा शरीर पर सिर्फ एक अंडर वियर
था । पोस्टमार्टम की औपचारिकता बलरामपुर नगर कोतवाली पूरी कर रही है। वजीरगंज
पुलिस जांच में जुटी हुई है । जनचर्चा के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि यह हत्या
प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।समाचार भेजने तक तहरीर नहीं पड़ी है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ