सुनील उपाध्याय
बस्ती । आज बस्ती स्टेशन निरीक्षक पर नरेंद्र यादव साथ हेड कॉन्स्टेबल जेपी सिंह को गस्त के दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर 3 पर समय 10.20 बजे आई गाड़ी संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के महिला कोच में एक लावारिस बैग मिला ।
जिसमे नगद सामान कुल 61,000 रुपिया और एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला l लाइसेंस पर अनूप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बनगवां थाना खोडरे जिला गोण्डा अंकित मिला l सामान को चेक करने पर नए पूराने कपड़े और नगद कुल 61,000 रुपिया बरमाद होने पर पैसों और बेग के स्वामी अनूप कुमार को आरपीएफ थाना पर बुलाकर सौप दिया गया । पूछताछ करने पर अनूप ने बताया कि छठ के त्योहार और शादी पर पर दिल्ली से कमा कर आया था उसकी पत्नी पूनम के पास था जो जल्दी बाजी में सामान ज्यादा होने पर बेग को ट्रेन में ही भूल गई l
समय करीब 12.50 बजे उक्त नगद और सामान के स्वामी को क्रॉस पूछताछ कर सुपुर्द किया l पूछताछ पर बताया की दिल्ली में मजदूरी करता है l 6 माह की कमाई से बचत कर परिवार में शादी के लिये नगद पैसा और सामान लेकर घर लौट रहा था l नगद को पुनः पाकर अनूप कुमार ने बार बार RPF को धन्यवाद दिया l
आरपीएफ बस्ती आम जनता को सूचित करती है की रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों के जान माल की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है जिसके लिये सहयोग हेतु हेल्पलाइन 182 लगातार काम कर रही है l आरपीएफ गोरखपुर के आईजी राजाराम और सीनियर कमाडेंट अमित प्रकाश मिश्रा ने यात्री सामान को सुरक्षित यात्रियों को सुपर्द करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया है l


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ