Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रांसफार्मर फुंकने से दर्जनों गांवो मे छाया अंधेरा












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रामपुर बावली स्थित विद्युत उपकेंद्र मे पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर जल उठने से आसपास के कई गांवो मे पिछले तीन दिनो से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे कई रामपुर बाजार समेत कई पुरवो मे घुप अंधेरा छाया हुआ है। 





वहीं बीती शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से करीब पन्द्रह सौ लीटर तेल भी चोरी कर लिया। इससे विभाग को लगभग डेढ़ लाख रूपये की क्षति हुई है। अवर अभियंता शीलवंत सिंह के मुताबिक तेल चोरी होने की जानकारी हुई है। विभाग द्वारा जांच की जा रही है।





 ट्रांसफार्मर के जलने से विद्युत आपूर्ति ठप होने से रामपुर क्षेत्र मे व्यापारिक कारोबार समेत खेती किसानी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार के डा. चन्द्रेश सिंह, जर्रार, सिंधी सिंह, शीतला प्रसाद दुबे, मो. असलम, जितेंद्र द्विवेदी, भुवनेश्वर शुक्ल, माता प्रसाद सिंह, आदि ने विभागीय अधिकारियो से ट्रांसफार्मर को दुरूस्त कराकर फौरन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू किये जाने की मांग की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे