Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मलबे मे दबने से श्रमिक की मौत पर कोहराम, दूसरे की हालत भी गंभीर

 









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लिंटर के मलबे मे दबने से श्रमिक की मौत को लेकर दूसरे दिन भी परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानापटटी निवासी रामसुमेर का पुत्र मनोज (22) तथा उसका साथी कामता प्रसाद का पुत्र राजेश गौतम (18) शुक्रवार की शाम कहारन का पुरवा कस्बे मे लिंटर खोल रहा था। अचानक लिंटर के ढह जाने से दोनों श्रमिक मलबे मे दब गये। आननफानन मे आसपास के लोग दोनो घायल युवको को स्थानीय सीएचसी ले आये। यहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश गौतम को देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 








श्रमिको के मलबे मे दबने की घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज कोतवाल अंगदराय भी घटनास्थल पहुंचे और निर्माणाधीन मकान के मालिक मुस्ताक अहमद से घटना के बाबत पूछताछ की। मृतक मनोज का शव शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर दोनो मजदूरो के परिजनों मे घटना को लेकर चीखपुकार से आसपास के लोग भी द्रवित हो उठे देखे गये। घटना मे श्रमिको के घायल होने की सूचना मिलने पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल भी सीएचसी पहुंचे और पीडित परिवारों से मिलकर श्री तिवारी की ओर से संवेदना जताई।






 चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से घायल मजदूर राजेश के परिजनों को इलाज के लिये मदद भी सौपीं। फिलहाल हादसे को लेकर अभी तक कोतवाली मे कोई तहरीर नहीं दी जा सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे