Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व छात्रों की प्रतिभाओं ने बढ़ाया है विद्या मंदिर का मान










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के परिसर मे पूर्व छात्र परिषद के सम्मेलन मे मेधावियों से भारतीय संस्कृति के संवर्धन मे समर्पण की अपील की गई। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आचार्य रामअवधेश मिश्र ने कहा कि विद्यालय के पुराछात्रों ने विविध सेवाओं के जरिये हर क्षेत्र मे विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होनें विद्या मंदिर के उत्थान मे पूर्व छात्र परिषद का अप्रतिम योगदान ठहराया। पूर्व छात्र एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतेंद्र ओझा ने विद्या मंदिर से मिलने वाले विद्यादान को मेधावियो के चरित्र निर्माण मे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का मंदिर कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कौशल ने किया। 









समारोह मे समाजसेवी डा. ओमप्रकाश जायसवाल व अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य पंडित श्रद्धानंद मिश्र को सम्मानित किया गया। वहीं विद्या मंदिर के मौजूदा प्रधानाचार्य आचार्य रामअवधेश मिश्र को अंगवस्त्रम प्रदान कर विशेष सम्मान दिया गया। पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डा. बलवंत प्रजापति ने स्वागत तथा मंत्री अम्बरीश मिश्र ने आभार जताया। सम्मेलन मे विद्या मंदिर के पूर्व छात्र राहुल मोदनवाल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।








 इस मौके पर दीपेंद्र ओझा, महर्षि पाण्डेय, रामप्रसाद मिश्र, ऋषि द्विवेदी, डा. वीरेश सिंह, हिमांशु शुक्ला, केशवराम ओझा, आचार्य प्रदोष नारायण सिंह, आचार्य सतीश मिश्र आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे