Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर जीप व बाइक की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर










गोण्डा: शनिवार को जीप व बाइक के आमने-सामने-टक्कर में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो जाने पर 108सेवा से सीयचसी पहुंचाया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।








    शनिवार को मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित अमवा अशफाबाद जंगल मोड पर जनपद बलरामपुर के थाना  रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पनहवा ग्वालियरग्रंट निवासी अबू वकर उम्र 25वर्ष पुत्र शकीलअहमद अपनी बाइक से अपने गांव के साथी उजेर अहमद उम्र 17वर्ष अब्दुल के साथ गांव से मसकनवा जाते समय सामने से आ रही जीप के आमने टक्कर हो जाने से बाइक चालक की अबू वकर की घटना स्थल पर मौत हो गयी।







सूचना पा कर यसयसआई राम अशीष यादव मय हमराही के साथ पहुंच कर गम्भीर रुप से घायल उजेर को 108सेवा से सीयचसी पहुंचाया।जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।मौके से जीप को कोतवाली ले आयी।शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।जीप चालक जीप छोड कर फरार हो गया।वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि जीप चालक की तलाश की जा रही है और मृतक परिजनो से कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर प्राथमिक दर्ज की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे