Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

केएम शुगर मिल के उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व सुपरवाइजर को बंधक बना कर पीटा











अमरजीत सिंह 
फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित केएम शुगर मिल के उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व सुपरवाइजर के ऊपर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर बंधक बना लिया गया। हमले में तीनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुख्य सुरक्षाधिकारी की तहरीर पर तीन नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुगर मिल के उपप्रबंधक शिवगोविंद सिंह मजदूरों को लेकर मिल के उस रास्ते पर लोहे के रेडियम युक्त राड लगवा रहे थे, 









जिनसे गन्ना लदी टैक्ट्रर-ट्राली आना है। इसी बीच मिल के पीछे रहने वाले संदीप तिवारी पुत्र सूर्यबक्स तिवारी, विनय तिवारी व विमल तिवारी पुत्र माधव तिवारी आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडा और लोहे की राड लेकर पहुंच काम बंद कराने लगे। मौके पर मौजूद अधिकारी ने नहीं माने तो उन पर हमला बोल दिया। लोहे की राड लगने से घर से निकलने में हमलावरों को असुविधा होती। इसी से वह नाराज बताए गए। नाराज हमलावरों ने उप प्रबंधक शिवगोविंद सिंह को अपने घर में ले जाकर बंद कर दिया। वह बेहोश हो गए। जब तक अन्य लोग बीच बचाव करने पहुंचते सभी हमलावर घर से भाग निकले। 









हमलावरों के धर से ला इलाज के लिए सभी को भेजा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेशकुमार पांडे ने बताया कि मिल के मुख्य सुरक्षाधिकारी उदयप्रताप मिश्र की तहरीर पर संदीप तिवारी, विनय तिवारी, विमल तिवारी सहित आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे