Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत









ए. आर.उस्मानी/ सुरेश तिवारी
गोण्डा। रविवार की सुबह करीब आठ बजे मनकापुर - दर्जीकुआंं मार्ग पर हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




मोतीगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर - दर्जीकुआंं मार्ग पर दनौवा गांव के सामने कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के गुरपुरवा परसागोड़री निवासी अवधेश शुक्ला की पत्नी विन्दु शुक्ला ( 42 वर्ष) अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने घर जा रही थी कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के दनौवा गांव के सामने सड़क पर जगह जगह बडे़ बडे़ गढ्ढे होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह मोटरसाइकिल से अचानक नीचे सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आई। 






आनन फानन में उसके दामाद ने राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर के वार्ड ब्वॉय ने घटना की सूचना मोतीगंज थाने पर दी। अस्पताल के मेमो की सूचना पर कहोबा चौकी प्रभारी आरसी गौतम तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
अटैचमेंट क्षेत्र
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे