अमरजीत सिंह
फैजाबाद।कहावत चरितार्थ है कि दैय्या न मैय्या सबसे बड़ी रुपैय्या के तर्ज पर आजकल रुदौली तहसील की कमान अधिकारियो के द्वारा चलाई जा रही है।यहा पर दोष सिद्ध होने के बाद भी अधिकारी कार्यवाही से कतराते है। ताजा मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के बिडहर गांव में देखने को मिला जहां पर 17 जुलाई 17 आए आंधी तूफान में झाड़ी दर्ज भूमि में आम,शीशम सहित दर्जनों गिरे पेड़ गिर गया था जिसे राजस्व विभाग के द्वारा नीलाम करना था। लेकिन ग्राम प्रधान ने अपनी दंबगई के बल पर गिरे पेड़ को बिना किसी अधिकारी के अनुमोदन के पेड़ों को ठेकेदार के हाथ बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र राम नाथ ने जिला अधिकारी पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
आरोप है कि गाटा संख्या 220 सरकारी अभिलेख में जंगल झाड़ी दर्ज है जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और उपजिलाधिकारियों से जांच कराई तो पता चला कि ग्राम प्रधान राज किशोर ने प्रशानिक अधिकारी के बिना अनुमति पेड़ की बिक्री मनमाने ढंग से बेच दिया है।उसी जंगल में एक भी है शिकायत पर हुई जांच में अपने आप को फंसता देख ग्राम प्रधान ने बेचें गये पेड़ का पैसा मजार के इमाम अब्दुल अजीज पुत्र स्व.मजहर अली देने की बात कही है।
जबकि इमाम अब्दुल अजीज ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान राज किशोर पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर सादे कागज पर अंगूठा लगवाने की बात कही। मेरे साथ भी ग्राम प्रधान ने कूट रचना कर अपने आप को निर्दोष साबित कर रहे हैं। एसडीएम टीपी वर्मा के द्वारा जिलाधिकारी डा.अनिल कुमार पाठक को भेजी गई रिपोर्ट भी भ्रामक है।हल्का लेखपाल व कानूनगो कि रिपोर्ट में 28 हजार रुपए में पेड़ बिना किसी अधिकारी के अनुमोदन के पेड़ों की बिक्री मनमाने ढंग से किए जाने की पुष्टि हुई है।जिस पर कार्यवाही करने के बजाय एसडीएस टीपी वर्मा द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में आपसी रंजिश बताया गया है। रिपोर्ट प्रेषित करते समय एसडीएम टीपी वर्मा शायद यह भूल गए कि सरकारी भूमि पर लगी सम्पति की नीलामी की जाती है।
जैसा शिकायती पत्र में आरोप है जांच के बाद ग्राम प्रधान राज किशोर द्वारा 28 हजार रुपए सेंटल बैंक शाखा में जमा किया गया है। तभी से शिकायत कर्ता लगातार शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहा है लेकिन पुलिस व राजस्व विभाग ग्राम प्रधान से मोटी रकम वसूल कर शासन को गुमराह करने की कोशिश में लगा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ