Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोतवाली देहात पुलिस ने असलहा व कारतूस बनाने के समान के साथ दो को दबोचा


सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अपराधियों के धर-पकड़ अभियान कोतवाली देहात पुलिस ने जालापुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास असलहा व कारतूस बनाने का सामान भारी मात्रा में मिला। जिनके खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत अभियोग में मुकदमा पंजीकृत कर अदालत में पेशी के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान आशीष कुमार धूरिया पुत्र राम केवल धूरिया निवासी रजवाड़े रामपुर व सूरज कुमार पुत्र मिडई धूरिया निवासी सदरपुर थाना चांदा के रूप में हुई है। इनके पास से 7 खोखा कारतूस 32 बोर, 303 चैकरो छर्रे, 02 अदद अद्धी, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, कारतूस बनाने वाले 130 गोल छर्रे, एक खोखा कारतूस 12 बोर, 01 अदद लोहे की बट एवं बाडी, 02 अदद लोहे की नाल, 16 खोखा 12 बोर तथा 01 बुलेट 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट 3/25 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा दिया है।पुलिस की इस सफलता से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे