Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नदी में मिला घर से गायब युवक का शव












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । घर से दो दिन पहले गायब युवक का शव लोनी नदी में मिला। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके गायब होने की सूचना पर लालगंज पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के मनीराम का पुरवा से गुजरी लोनी नदी में शनिवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने लाश देखी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने लगे। 







पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। तब उसकी शिनाख्त संदीप तिवारी उर्फ बच्चा 22 पुत्र रामबहादुर तिवारी निवासी बनकटी कयाही थाना लालगंज के रूप में हुई। कुछ ही देर में परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा अनुज तिवारी ने बताया कि संदीप आठ नवंबर की शाम घर से निकला था। 







रात में घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को लालगंज कोतवाली में गुमशुगदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज और जेठवारा पुलिस उसकी मौत का रहस्य जानने के लिए छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे