Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेकाबू होकर पेड से टकराई डीसीएम , कारीगर की मौत











शिवेश शुक्ला 
पीएम की जनसभा के पहले वाराणसी में माडल लगाने जाते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी करने के लिए वाराणसी जा रहा प्रचार वाहन बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराया। जिससे पीछे बैठे हापुड़ के कारीगर की मौत हो गई। दो साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके से चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 






वाराणसी में 12 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हैं। इस दिन वह करोड़ों की सौगात प्रदेश के लोगों को देंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। वाराणसी के रामनगर में बनने वाले बंदरगाह का माडल लेकर दिल्ली से शुक्रवार की सुबह एक डीसीएम सामान व कारीगरों को लेकर निकला। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर मोड़ पर शनिवार भोर में डीसीएम बेकाबू होकर नीम के पेड़ से जा टकराया। जिससे डीसीएम में पीछे सो रहे कारीगर आगे की ओर रखे बक्शे से जा टकराए। 







सबसे आगे सुमित कुमार 24 पुत्र महेशचंद्र निवासी बड़ौदा थाना धौलहना जनपद हापुड़ सो रहा था। वह बक्शे से जा टकराया। उसके पीछे सो रहा तेजपाल 24 व रंजीत 26 भी बक्शे से जा टकराए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। घायल रंजीत व तेजपाल का उपचार करने के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटी है। घर खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे