Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेम प्रसंग में हुई वरुण उर्फ मंटू की हत्या










डॉ ओपी भारती 
गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के खानपुर निवासी युवक वरूण कुमार सिंह उर्फ मंटू की हत्या के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे।बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग में हतया होने की बात करते रहे। जन चर्चा के मुताबिक युवक मंटू का नवाबगंज में ब्यूटी पार्लर चला रही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 







मंटू का आना जाना युवती के घर पर बराबर रहता था तथा युवती के पति से भी मित्रवत सम्बन्ध था। दीपावली के दूसरे दिन 8 नवंबर की शाम को मंटू मोटरसाइकिल से घर से नवाबगंज जाने के लिए बता कर निकला ।नवाबगंज से युवती के पति के साथ उसी के स्विफ्ट कार से दोनों लोग गोंडा के लिए निकले। गोंडा पहुंचकर अंबेडकर चौराहे पर एक होटल में खाना खाया पिया।उसके बाद बलरामपुर के लिए खरगूपुर के रास्ते से निकले। गोंडा में युवती के पति ने अपने एक रिश्तेदार को भी गाड़ी में बैठा लिया। मंटू की मोबाइल रात लगभग 12:00 बजे तक आन थी, उसके बाद ऑफ हो गई।









 पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के साथ ही मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगा कर कॉल डिटेल ट्रेस करना शुरु कर दिया था तथा कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध को उठाया तो वह व्यक्ति युवती का पति निकला। कड़ी पूछताछ में युवती के पति की निशानदेही पर युवक मंटू की लाश बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नदी के घाट के पास से बरामद कर ली गई। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले जिससे रक्त स्राव हो रहा था।पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है।युवती का मायका भी बलरामपुर नगर में बताया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे