सुनील उपाध्याय
बस्ती। शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में ब्लॉक स्तरीय स्काउट्स, गाइड्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्काउट ध्वज का ध्वजारोहण न्याय पंचायत समन्वयक बैरागल अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया ।
बच्चों ने टेंट रंगोली गेट टावर बिना बर्तन भोजन तैयार किए जिस का अवलोकन जिला स्काउट आयुक्त डॉ कुलदीप सिंह एवं जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, दिनेश सिंह मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अनिल सिंह, एनपीआरसी पारा घनश्याम पांडे एनपीआरसी दुबौलिया सरवर जमाल प्रधानाध्यापक विनोद यादव सहायक अध्यापक रमेश चौरसिया गिरीश चंद प्रभारी प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार यादव सहायक अध्यापक रणजीत सिंह सहायक अध्यापक द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया तथा प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपिया मलिक बैरागल के स्काउट, गाइड एवं कब, बुलबुल ने प्रतिभाग किया। टेंट प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया के स्काउटस, गाइडस प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपिया मलिक द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कब, बुलबुल प्राथमिक विद्यालय बैरागल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बच्चों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राम सुधाकर पांडे ने बताया कि स्काउट बच्चों को अनुशासन सिखाता है और स्काउट के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, बच्चे स्वावलंबी बनते हैं । वह विषम परिस्थितियों में स्वयं को सामर्थ्यवान बनाते हैं ।संचालन घनश्याम प्रजापति सहायक अध्यापक ने किया। इस अवसर पर नीरज, सुशीला त्रिपाठी हीरालाल राजकुमार आसाराम तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ