Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल, गोण्डा रेफर











अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक को गम्भीर चोटें आयीं हैं। उसे स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।






      रविवार को खरगूपुर थाना अंतर्गत खरगूपुर-बलरामपुर मार्ग पर अमवा सम्मय मोड़ के निकट ग्राम गोपालपुर निवासी बाइक सवार विवेश प्रजापति (25 वर्ष) को विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी।दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सहित चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर घायल युवक को थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया।चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर होने पर उसे गोण्डा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





    प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक के चाचा रामानुज प्रजापति की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक शुकदेव सोनकर पुत्र कृपाराम निवासी तेलई पुरवा अचल नगर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे