सुनील उपाध्याय
बस्ती । । उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपद शाखा का चुनाव रविवार को दिन विकास भवन कार्यालय परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी राघवेन्द्र तिवारी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मत से सुग्रीव भारती अध्यक्ष, मंशाराम चौधरी महामंत्री, जय प्रकाश कोषाध्यक्ष, अमृतलाल गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार चौहान संगठन मंत्री चुने गये।
चुनाव अधिकारी राघवेन्द्र तिवारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। कहा कि पदाधिकारी सफाईकर्मियों के हितों के लिये संघर्ष करने के साथ ही अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुग्रीव भारती ने कहा कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर ब्लाक स्तर का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह के निर्देश पर नियमानुसार सम्पन्न हुआ।
विकास भवन कार्यालय परिसर में चुनाव को लेकर सबेरे से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अंत में सभी पदों पर सर्व सम्मति से पदाधिकारी चुने गये। चुनाव के दौरान अवधेश कुमार, अंगूर प्रसाद यादव, बुधई प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, विजय भारत, अभिषेक कुमार, रामबचन, परमात्मा प्रसाद, गिरजेश कुमार, असगर अली, सन्तोष कुमार, चन्द्रशेखर, राजकुमार वर्मा, रामनयन, फूलचंद यादव, सत्य प्रकाश, गंगराम यादव, अनिल कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आये सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ