Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमीनी विवाद में मारपीट











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़: कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रानीगंज कैथौला चैकी अन्र्तगत हाता पूरे छत्तू गांव में जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने पीड़ित व उसकी पत्नी तथा बेटे को धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गांव के राधेश्याम सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है कि गांव के कमलेश सिंह, राजेश सिंह तथा दीपक व मोहित ने रविवार की सुबह नौ बजे अपने खेत में जमीनी विवाद को लेकर पंचायत के नाम पर बुलवाया । 








आरोपियों ने बातचीत के दौरान अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पीड़ित तथा उसकी पत्नी अनीता व बेटे संजीत को गम्भीर चोटे आ गयी। पुलिस ने घायलों का स्थानीय सीएचसी में उपचार कराया। इस बावत कोतवाल अंगद राय का कहना है कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जायेगी। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे