शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़: कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रामपुरबावली के पूरे जोधाा गांव में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मारपीट किये जाने तथा फायरिंग कर दहशत फैलाने के साथ बलवा व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है। गांव के रामपुर बहादुर यादव ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती नौ नवम्बर को शाम करीब पांच बजे गांव के बिहारी, धर्मराज, शिवकुमार, कृष्ण कुमार तथा हरिशंकर व घनश्याम ने उसकी दीवार जबरिया गिरा दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को लाठी डंडे से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायर करते हुए पीड़ित को शिकायत करने पर जांनलेवा धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर धर्मराज समेत आधा दर्जन के खिलाफ रविवार को पुलिस बलवा, मारपीट तथा दहशतगर्दी व धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ