Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पावर हाउस से तेल चोरी का मुकदमा दर्ज










शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़: कोतवाली लालगंज क्षेत्र के रामपुरव बावली स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से अज्ञात बदमाशों से द्वारा पांच एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर से तीन हजार लीटर सरकारी तेल चोरी किये जाने व ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त किये जाने का केस दर्ज  किया गया है। 





अवर अभियंता शीलवंत सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा विद्युत उपकेन्द्र के ट्रांसफार्मर से तीन हजार लीटर वेस कीमती तेल चोरी कर लिया गया और बदमाशों ने ट्रांसफार्मर को तोड़फोड़ कर क्षतिग्र्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर रविवार को पुलिस ने पावर हाउस से लाखों के कीमती तेल की चोरी व तोड़फोड़ को लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।




 गौरतलब है कि बदमाशों द्वारा लगभग ढाई से तीन लाख के तेल चोरी की वारदात से ट्रांसफार्मर से आपूर्ति न होने की दशा में रामपुर बावली क्षेत्र के कई गांव में इधर अंधेरा छाया हुआ है। इससे इलाके में जहाॅ व्यापारिक कार्य ठप है वहीं रात में गांव में अनहोनी की आशंका में ग्रामीण रतजगा करने को भी मजबूर है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे