शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़: कांग्रेस कैम्प कार्यालय लालगंज पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में केन्द्र सरकार के द्वारा नोटबंदी के फैसले को लेकर गहरा असंतोष जताया गया। प्रमोद तिवारी यूथ बिग्रेड की बैठक के दौरान नगर के अझारा निवासी शुशांत मिश्र को यूथ बिग्रेड की रामपुर खास की विधान सभा इकाई का सचिव मनोनीत किये जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधान सभा इकाई अध्यक्ष अशुंमान तिवारी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले को लेकर बिग्रेड के कार्यकर्ता सोमवार से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगें। वहीं नवमनोनीत सचिव शुशांत मिश्र ने कहा कि वह बिग्रेड के संगठनात्मक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने का मजबूत अभियान शुरू करेंगे। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र तथा मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं विकास मिश्र तथा पप्पू तिवारी ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाये जाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया।
बैठक का संचालन यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव ओम पाण्डेय ने किया। इस मौके पर शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, सुनील सिंह, सभासद गुड्डू सोनी, ब्लाक अध्यक्ष आकाश मिश्र, रामपुर संग्रामगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र द्विवेदी,सौरभ शुक्ल, प्रीतेन्द्र ओेझा, वैभव तिवारी, अतुल असद, आदर्श तिवारी, बेलाल रहमानी, अभिषेक शर्मा, शिवम पाण्डेय, शुभम शुक्ल, विनय पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्र, सुन्दरम मिश्र, धीरज मिश्र, शिवम चैधरी, शिवा कौशल, मनोज कुमार आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ