अखिलेश्वर तिवारी
मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तों ने चढ़ाया तीन तोले का हार
बलरामपुर गोंडा ।। बलरामपुर गोंडा सीमावर्ती क्षेत्र मेहनौन में स्थित पटमेश्वरी देवी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है ।
पटमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं । नवरात्र में इस मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं ।तमाम असुविधाओं व विसंगतियों के बावजूद भी लोगों का आस्था व विश्वास मां पटमेश्वरी देवी से प्रगाढ़ रूप से बना हुआ है । श्रद्धालुओं की मानें तो पटमेश्वरी देवी हर मनोकामना पूरा भी करती हैं जो कामना सच्चे दिल से मां के दरबार में मांगी जाती है उसे पूरा होने में देर नहीं लगता ।
गोंडा जिला मुख्यालय के न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी रिंकू गुप्ता के मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने आज पटमेश्वरी देवी को 33 ग्राम के सोने का हार अर्पित करते हुए अपने आपको धन्य बताया है ।
उनका कहना है कि मां पटमेश्वरी देवी ने हमारे परिवार पर कृपा की है और उनका कृपा ऐसे ही बना रहे यही कामना है ।मंदिर के निर्माण प्रभारी रामानंद तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मेहनौन के पूर्व विधायक श्रीमती नंदिता शुक्ला के संरक्षण में मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है और प्रयास किया जा रहा है कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कोई कठिनाई ना हो ।

उन्होंने बताया कि रिंकू गुप्ता ने मां के चरणों में 33 ग्राम सोने का हार समर्पित किया है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बब्बू तिवारी को सौंपी गई है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ