Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद जनपद व मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने के लिए मंडलायुक्त ने भेजा प्रस्ताव








    
अमरजीत सिंह 
फैजाबाद। जनपद और मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने के लिए मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने सोमवार को शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में जनपद व मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने का प्रस्ताव पास होगा।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर फैजाबाद जनपद का नाम अयोध्या करने की घोषणा की थी।




 जिसके लिए मंडलायुक्त ने प्रस्ताव भेजा है।फैजाबाद का नाम बदलने को भाजपा सरकार के एजेंडे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले इलाहाबाद जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो चुका है। अब इलाहाबाद को प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।इसके अलावा मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ का नाम भी बदलने की भाजपा नेताओं द्वारा मांग की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे