Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसपी के दिशा-निर्देश पर सीओ बीकापुर ने अराजक तत्वो पर कसा शिकंजा











अमरजीत सिंह  
फैजाबाद । फैजाबाद प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोतवाली बीकापुर सीओ बीकापुर अरविंद कुमार चौरसिया ने बीती रात कोतवाली बीकापुर प्रभारी निरीक्षक आर सी सरोज व अन्य पुलिसकर्मियो के साथ बीकापुर कोतवाली क्षेत्र मे अचानक अराजक तत्वो पर शिकंजा कसने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया।वही इसी अभियान के दौरान उन्होंने कई अराजक तत्वो पर पुलिसिया कार्यवाही की व कुछ को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया ।






ज्ञात हो कि बीती रात एसएसपी जोगेंद्र कुमार एसपी देहात संजय कुमार के दिशा-निर्देश पर सीओ बीकापुर अरविंद कुमार चौरसिया ने प्रभारी निरीक्षक बीकापुर  आर सी सरोज व अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियो के साथ बीकापुर, पिपरी तिराहा सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानो पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान उन्होंने संदिग्धावस्था मे दिखे लोगो से पूछताछ की और संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही छोड़ा।






वही इसी कड़ी मे सीओ बीकापुर श्री चौरसिया ने सभी वाहन चालको को रोककर उनके वाहनो से सम्बन्धित कागजात को भी देखा।उन्होंने वाहन चालको से अपील की कि वह सभी यातायात के नियम का पालन करने का काम करे।वही इसी कड़ी मे सीओ बीकापुर अरविंद कुमार चौरसिया ने सभी पुलिसकर्मियो को सख्त निर्देश दिये कि वे आने वाले पर्व को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराने का कार्य करे।





जो भी व्यक्ति इस दौरान कानून को अपने हाथ मे लेने का प्रयास करते हुए पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियो के दिशा-निर्देश पर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे