Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रंगारंग भव्य भव्य कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय कायस्थ महोत्सव










अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार  अयोध्या में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय महोत्सव का समापन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए बरेली के माननीय विधायक डॉ अरुण कुमार सक्सेना  ने कायस्थ समाज की खोयी गौरव प्राप्त करने का आह्वान किया।उनहोने सभी से राजनीतिक भागेदारी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।उन्होंने सभी से 100% मतदान में हिस्सा लेकर अपनी ताकत दिखाने को कहा|





कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व उ0प्र0 भाजपा प्रवक्ता   हरीश चंद्र श्रीवास्तव  ने सभी को अपनी खोयी विरासत प्राप्त करने हेतु एक जुट होने का आह्वान किया।कार्य्रकम में अंतरराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनीं के प्रमुख  पंकज भैया जी,राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक  वी पी  श्रीवास्तव जी,राष्ट्रीय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मनोज श्रीवास्तव जी, उत्तर प्रदेश  कांग्रेस सचिव मा0  देवेंद्र श्रीवास्तव जी ,किसान मोर्चा के अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष  हरीश श्रीवास्तव  के  साथ साथ  अयोध्या महानगर जिला अध्यक्ष  कमलेश श्रीवास्तव जी ने कायस्थ उत्थान सन्दर्भ में अपने अपने विचार व्यक्त किये।





आयोजन समिति के अध्यक्ष एवम देवकाली प्रधान प्रतिनिधि  मनोज श्रीवास्तव  एवम जिला अध्यक्ष  सुभाष चंद्रा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।अनुराग श्रीवस्तव की सांस्कृतिक ग्रुप ने कार्यक्रम में अपनी छटा विखेरी।कृष्ण और राधा की नृत्य नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया।इस कार्य्रकम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीरा सिन्हा वर्षा जी किया।कार्य्रकम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव जी के  राजन श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक  संतोष श्रीवास्तव,अध्यक्ष एच सी  श्रीवास्तव बबुआ , विजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव , दीपक श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव, गुंजन श्रीवास्तव, रंगारंग भव्य भव्य कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम  को सफल बनाने में संयोजक  संतोष श्रीवास्तव,अध्यक्ष एच सी श्रीवास्तव बबुआ , विजय श्रीवास्तव,श्री समाज मेधावी बच्चों एवम समाज के उत्कृष्ट कार्य से समाज को नई  सीख देने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव श्री संजीव श्रीवास्तव ,वरुण गौरव आदि पदाधिकारियों ने सराहनीय सहयोग किया।कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी कायस्थ समाज का एक मंच पर इकट्ठा लाना है।






सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवम  वरिष्ठ समाज सेवियों ने  कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई ।कायस्थ समाज मेधावी बच्चों एवम समाज के उत्कृष्ट कार्य से समाज को नई  सीख देने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे