Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमहट घाट एवं निर्मलीकुंड में दिखी रौनक








सुनील उपाध्याय 
बस्ती : छठ पर पर्व के मद्देनजर कुआनों के अमहट घाट और निर्मलीकुंड की विधिवत साफ सफाई की गयी हैं। दोनो की स्थानों पर महिलाओं की भारी भीड़ इकट्ठा होती है। घाट सजा दिए गए हैं। जगह-जगह लाइटें लगाई गई है। वेदियों बनकर तैयार है। पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।






कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती क्षेत्र में निर्मलीकुंड परिसर में स्थानीय पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात होगा। अमहट घाट पर दो नाव और गोताखोर तैनात किए गए हैं। घाट और कुंड से कुछ दूर पहले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 





आपको बता दें बस्ती शहर में कुआनो नदी के अमहट घाट और निर्मली कुंड में छठ पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। कोतवाली क्षेत्र की महिलाएं अमहट घाट पर तो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की महिलाएं निर्मलीकुंड में छठ का पर्व मनाती हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे