केडी पब्लिक स्कूल के आंगन में हुआ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। वीरपुर विसेन स्थित कामिनी देवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व काजीदेवर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार सिंह विशेन उर्फ बब्बू सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित को जनसमुदाय व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से हमें अनुशासन और भाईचारा की सीख मिलती है तथा इंसानियत को बढ़ावा मिलता है। खेल से हमारा शरीर स्वस्थ होता है।
वीरपुर विसेन स्थित केडीपीएस के विशाल आंगन में सोमवार को मानव उत्थान सेवा मिशन द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता व काजीदेवर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार सिंह विशेन बब्बू भैय्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्होंने भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने सम्बोधन में बब्बू सिंह विशेन ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मन लगाकर खेलो, खूब पढ़ो और अपने देश, प्रदेश, जिले तथा गांव का नाम रोशन करो। उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा ये हमें अनुशासित रहना भी सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत की नींव मजबूत होती है। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने खेल प्रतियोगिता के आयोजक मानव उत्थान सेवा मिशन की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस संस्था के ऐसे आयोजन समाज के लिए अनुकरणीय हैं।
कार्यक्रम के पहले दिन आज कबड्डी, वालीबॉल, खो खो, दौड़ और शतरंज की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु दत्त सिंह विसेन ने की। इस अवसर पर निदेशक मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर दत्त दुबे प्रधान, वीर विक्रम सिंह प्रधान, पवन जायसवाल प्रधान, आनंद शर्मा के साथ ही संदीप मिश्र, राजेश मिश्र, विक्रम वर्मा, भग्गू यादव, वीरेंद्र पांडेय, सी.पी.सिंह, रमेश सिंह, हरिओम पांडेय, अवधेश सिंह, दरोगा सिंह, प्रदीप तिवारी, श्याम बहादुर मिश्र, हनुमान यादव, ओंकार तिवारी आदि मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए। अध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह विशेन ने आगंतुक खिलाड़ियों तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ