ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं में तीन दिवसीय शैक्षिक अधिगम स्तर एवं स्वच्छता अभिप्रेरण की प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी ए. के. राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डीआईजी ने उपस्थित प्रशिक्षु अध्यापक एवं अध्यापिकाओं से कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसके बाद जब विद्यालयों में तैनाती हो जाए तो पूरी ईमानदारी के साथ विद्यालय में बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है। अगर हम शिक्षित हैं, तो कहीं भी रहेंगे, अपने जीवन का भरण पोषण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मृदुला आनंद ने डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र ए.के. राय को अंगवस्त्र व शील्ड देकर स्वागत किया।
एडी बेसिक मृदुला आनंद ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक चलेगी, जिसका समापन आगामी गुरूवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त सुधेश कुमार ओझा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी ने किया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी ममता सिंह, रामराज, विजय कुमार पांडेय, दिवाकर मिश्रा, प्रदीप कुमार, बृजेंद्र शुक्ला, आशील कुमार, सुधीर कुमार समेत तमाम गणमान्य व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ