Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सभी वर्गों के सम्मान और विकास की पक्षधर है भाजपा : डॉ. शर्मा









अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी मंडल खरगूपुर व इटियाथोक क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व संयोजकों की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर रंजन शर्मा ने आगामी 17 नवंबर को गोंडा मुख्यालय पर बाइक रैली के संबंध में समीक्षा की। रैली में पूरी तत्परता व अच्छी संख्या में शामिल होने का आवाहन कार्यकर्ताओं से किया गया।






     डॉ. शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का स्तंभ होते हैं। इनका सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। भाजपा सभी वर्गों का सम्मान एवं विकास की पक्षधर रही है। उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए गरीब तथा मध्यम वर्ग के लिए जनहित के कार्यों को जनता के बीच अवश्य पहुंचाया जाए। देश में पहली बार ऐसी सरकार है जो सबका साथ और सभी का विकास के रास्ते पर चल रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा तथा कांग्रेस केवल जातिगत राजनीति कर देश व समाज को बांटने का कार्य लगातार करती रही हैं। जागरूक जनता ने जहां पूर्व चुनाव में सबक सिखाया है, वहीं आगामी चुनाव में उन्हें उससे भी बुरे दिन में पहुंचाने का कार्य करेगी। 






     भाजपा मंडल खरगूपुर तथा इटियाथोक की संयुक्त बैठक में नवनाथ शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, विजय शुक्ला, पवन सिंह, रमेश सिंह, राजकुमार दुबे, राजेश तिवारी सहित दोनों मंडल के  बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे