शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिले के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के बिबिया करनपुर गांव मे दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बनारस जौनपुर आजमगढ़ बलिया रायबरेली मुरादाबाद प्रतापगढ़ मेरठ सहित लगभग 12 दर्जन से अधिक पहलवानों ने दंगल में प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला जाबिर मेरठ व जीतू मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ जिसमें जाबिर मेरठ ने फाइनल कुश्ती जीतकर दंगल अपने नाम किया।दंगल मे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने भी विजयी पहलवानों को ईनाम देकर पुरस्कृति किया। निर्णय की भूमिका लालजी त्रिपाठी भानु प्रताप सिंह राम बोध तिवारी साधु शुक्ला निभाई उद्घोषक सूर्य बहादुर सिंह रहे ! आयोजक महेंद्र कुमार शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, एडीओ पंचायत प्यारेलाल सरोज, पूर्व प्रमुख कमलाकांत यादव ,राम इकबाल सिंह , रामाधार तिवारी अवधेश तिवारी शिव बाबू तिवारी राजू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ