Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाल दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! बाल दिवस के अवसर पर  नगर से सटे शुकुलपुर स्थित आनंदवन इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा स्टाल लगाए गए जिन पर छात्रों ने लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने चाचा नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  शुभारंभ किया। मेले में नमकीन व मिठाई के आइटमों के स्वादिष्ट स्टाल लगाए गए थे। स्टालों पर छात्रों मे उत्साह के साथ काफी भीड़ रही। दोपहर तक चले इस मेले में बच्चों में भी खासी उत्साह देखा गया। विभिन्न स्टालों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का सहयोग किया। प्रधानाचार्य  राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने बाल दिवस पर सभी बच्चों को बधाई दी।





 साथ ही कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में प्यार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू का बच्चों के प्रति अगाध प्रेम उनके देश के भावी कर्णधारों के समृद्धिशाली भविष्य के स्वर्णिम चिंतन का परिचायक है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में मोहन श्रीवास्तव ,निधि भटनागर ,आशुतोष श्रीवास्तव, प्रभात ,अनीता ,साधना तिवारी, किशोर शिशु लता, कल्पना, मीनाक्षी ,अनिल ,राहुल ,कृष्ण कुमार ,योगिता ,दिव्या ,संजय मौर्य ,शिव शंकर आदि उपस्थित रहे ! इसी क्रम में पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस ‘‘बाल दिवस’’ के अवसर पर कम्पनी गार्डेन के प्रांगण में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन ! बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी की कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने की प्रशंसा !









 इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारी सचिव श्रीमती मधु डोगरा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर  जिला कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों के साथ रह रहे उनके बच्चों तथा बाल चक्र में निरुद्ध बालकों के साथ बाल दिवस मनाया ।इसी क्रम में लालगंज स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे