Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कस्तूरबा विद्यालय करनैलगंज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस








खरगूपुर क्षेत्र में भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन
ए. आर. उस्मानी / अजीज हसन सिद्दीकी
गोण्डा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करनैलगंज में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुुत किया गया। सर्व प्रथम विद्यालय की वार्डेन सरिता सिंंह ने चाचा नेेेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर वार्डन सरिता सिंह केेे साथ ही नीतूू सिंह, मंजीशा पटेेेल व पूनम आदि मौजूद रहीं।
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरगूपुर में भी बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम पेश किए गये, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। 




कार्यक्रम के संयोजन में राम सुमेर, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह की भूमिका रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेवा कला के दीपक शुक्ला ने नेहरू जी के जीवन से संबंधित वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राथमिक विद्यालय खरगूपुर, कन्या खरगूपुर, रज्जनपुर, नरहरिया सहित सभी विद्यालयों में बाल दिवस पर कई कार्यक्रम किये गए। इस अवसर पर संगीता शुक्ला, सुशीला देवी, देव नंदन तिवारी, पवन कुमार शुक्ल सहित अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे