अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिनसे बैंकों का सीधा संबंध है उन सभी के सफल क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक प्रहलाद कुमार, लीड बैंक मैनेजर आरएन बिश्नोई तथा जिला विकास अधिकारी गिरीश पाठक की मौजूदगी में आयोजित की गई ।
बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व ई स्टार्ट अप इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।बैठक में मौजूद विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने शाखा से संबंधित किसानों को वर्तमान रवि की फसल के लिए फसल बीमा कराना सुनिश्चित करें । इसके अलावा स्किल इंडिया स्टार्टअप इंडिया तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बेरोजगार युवाओं एवं उद्यमियों को आवश्यकता अनुसार सहायता उपलब्ध कराएं । बेरोजगार व्यक्तियों को पशुपालन, कुक्कुट पालन व बकरी पालन जैसे स्वरोजगार परियोजनाओं के लिए आवश्यक ऋण उपलब्ध कराए जाएं ।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा अटल पेंशन योजना में तेजी लाने का निर्देश भी सभी बैंक प्रबंधकों को दिया गया । रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया की गेहूं, सरसों तथा मसूर की फसल का बीमा केवल होना है जिसे इच्छुक किसान 10 जनवरी तक अवश्य करा लें । केवल 3 फसलों का ही बीमा किया जाएगा । आरबीआई के सहायक प्रबंधक ने सभी बैंकों की शाखाएं बढ़ाए जाने की भी बात कही ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि सभी को देश के वित्तीय विकास में सम्मिलित करना है । इसलिए जो भी पात्र व्यक्ति रोजगार के लिए ऋण मांगने के लिए बैंकों में आता है उसे आवश्यकता अनुसार ऋण अवश्य प्रदान किया जाए । बैठक के दौरान नाबार्ड के प्रबंधक सहित सभी बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ