Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी प्रबंधो का एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा

 







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़।  संचालित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार को प्रशासनिक तैयारियां मुस्तैद होती नजर आयीं। लालगंज एसडीएम दिनेश मिश्र एवं सीओ ओपी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर लालगंज के हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज तथा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज एवं रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज व अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज के परिसर तथा परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर प्रबंधो का जायजा लिया। 





एसडीएम ने सभी केन्द्र व्यवस्थापको से परीक्षा अवधि के दौरान सीसी कैमरो के अनवरत संचालन तथा प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य प्रबन्धों को दुरूस्त रखे जाने के कडे निर्देश दिये। उन्होनें परीक्षा केन्द्र बनाये गये विद्यालयों के निकट किसी भी प्रकार के फोटो स्टेट की दुकानो के संचालन पर पाबंदी के भी निर्देश दिये। वहीं सीओ ने परीक्षा केंद्र के बाहर भी कड़ी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की बात कही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे