शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज के सीएचसी सभागार मे शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंर्तगत नवजात शिशुओं के आगामी चौदह नवम्बर से इक्कीस नवम्बर तक देखभाल सप्ताह व मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के आगामी छब्बीस नवम्बर से शुभारंभ व बाल विकास परियोजना के कुपोषण रोकथाम अभियान कार्यक्रमो की वृहद समीक्षा की।
एसडीएम ने बैठक के जरिये नवजात शिशु की देखभाल मे सतर्कता के तहत हर कीमत पर शिशु मृत्यु दर मे कमी लाये जाने पर जोर दिया। उन्होनें शिशुओ के समय से टीकाकरण मे भी सावधानी बरते जाने को कहा। वहीं आगामी छब्बीस नवम्बर से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत नव माह से पन्द्रह वर्ष तक के समस्त बच्चो को अभियान से संतृत्प्त किये जाने के कडे निर्देश भी दिये। उन्होनें इस अभियान की शुरूआत विद्यालयो मे पठन पाठन के दौरान बच्चों को विशेष शिविर के जरिये लाभान्वित किये जाने पर जोर दिया।
एसडीएम ने कहा कि दोनो अभियानो के तहत नौनिहालो को बुखार से बचाव व शिशु के जन्म से छः माह के स्तनपान कराये जाने और पौष्टिक आहार पर जोर दिया। उन्होनें इन जनकल्याणकारी अभियानो की सफलता को लेकर विभागीय अफसरो व कर्मचारियो से पंचायत प्रतिनिधियो तथा स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियो के माध्यम से जागरूकता अभियान भी तेजी पर लाये जाने को कहा।
इसी क्रम मे कुपोषण से बचाव के अभियान के तहत भी एसडीएम ने बच्चो के समय समय पर वजन कराये जाने तथा शिशुओ के तापमान को स्थिर रखने और कुपोषण तथा संक्रमण से बचाव के तहत निर्धारित पौष्टिक आहार से जच्चे बच्चे को सुरक्षित रखे जाने पर जोर दिया। बैठक मे अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने स्वास्थ्य तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपम मिश्रा ने सुपोषण अभियान का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।
बैठक मे एचईओ डा. आरती द्विवेदी, बीपीएम बृजेश पाण्डेय, एनपीआरसी गिरिजानंद, मंडलीय समन्वय डा. राजकुमार, एसपी चौबे, हजरत रहमानी मियां, विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, निरंजन प्रकाश तिवारी आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ