शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के कोतवाली लालगंज क्षेत्र के कुंवर का पुरवा परसपुर गांव मे बीती शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशो ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गांव के गोपी नाथ यादव के पुत्र अवधेश यादव (45) घर से शौच के लिये दरवाजे के पास गया था। इसी बीच अंधेरे का लाभ उठाकर पहले से घात लगाये तीन अज्ञात बदमाशो ने उस पर फायर झोंक दिया।
गोली अवधेश के हाथ मे जा धंसी। गोली चलने की आवाज पर परिजन तथा आसपास के लोग दौडे तो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। आननफानन मे परिजन घायल को स्थानीय सीएचसी ले आये। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। शनिवार को भी घायल युवक की प्रयागराज मे हालत नाजुक बनी हुई बताई गयी है।
हालांकि परिजनो ने घटना के बाबत अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। किंतु परिजनो ने आशंका जताई है कि युवक की ससुराल सांगीपुर क्षेत्र मे किसी पारिवारिक शादी के रिश्ते को लेकर हुये विवाद के तहत घायल युवक को गोली मारी गई है। इस बाबत कोतवाल मनीष पाण्डेय का कहना है कि घटना की जानकारी है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ