Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अत्याचारी कंस का भगवान कृष्ण ने किया था संहार : मुक्तामणि शास्त्री







 श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु







संजय कुमार यादव
मसकनवा, गोण्डा। क्षेत्र के मनसुखपुर में मदन मोहन शुक्ला के यहांं चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ, तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। 






   भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कृष्ण भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लाए गए गुड़ के लड्‌डुओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. मुक्तामणि शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई। चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। जन्म के अंत में गायक गयालाल यादव ने अपने गीतों से सभी भक्तों को आनदंमय कर दिया। 

    कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु संतोष शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला सुन्नू, अतीतानंद तिवारी, ज्ञान प्रकाश पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, रवि शंकर त्रिपाठी, संजय यादव, आनंद शंकर त्रिपाठी, आनंद मणि तिवारी, राजीव गुप्ता, विनय त्रिपाठी,  पवन तिवारी प्रधान आदि उपस्थित थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे