सुनील उपाध्याय
बस्ती । अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राना दिनेश प्रताप सिंह ने जन प्रतिनिधियों के नाम खुला पत्र जारी करते हुये चेतावनी दिया है कि यदि 10 दिनों के भीतर बस्ती मण्डल मुख्यालय पर हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती न की गई तो वे जनहित में अस्पताल परिसर में अनशन करने को बाध्य होंगे। कहा कि बस्ती मण्डल के 50 लाख से अधिक की आबादी में एक भी हृदयरोग का चिकित्सक न होना स्पष्ट करता है कि स्वास्थ्य तंत्र संवेदनहीन है जबकि जनपद के प्रभारी स्वयं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं।
खुले पत्र को प्रेस को जारी करते हुये राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जनपद में एक भी हृदयरोग विशेषज्ञ न होने के कारण अनेकों लोग आकस्मिक मृत्यु के मुंह में चले जाते हैं। जब तक मरीज को हृदयरोग के बारे में जानकारी होती है गोरखपुर या लखनऊ जाते रास्ते में ही लोग दम तोड़ देते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ