सुनील उपाध्याय
बस्ती, 19 नवम्बर 2018। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी एवं वीरांगाना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर याद किया गया। कांग्रेसजनों ने श्रीमती गांधी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि नियति ने उन्हे असमय न छीना होता तो देश का इतिहास भूगोल कुछ और ही होता।
उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि स्व. गांधी के साहसिक फैसलों और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता ने उन्हे वैश्विक पहचान और सम्मान दिलाया। उन्होने कहा समूचा विश्व उन्हे आयरन लेडी के रूप में हमेशा याद करेगा। श्री द्विवेदी ने स्व. गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव जेपी तिवारी ने कहा कि स्व. गांधी ऐसी राजनेता थीं जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। उनका राजनैतिक कद और व्यक्तित्व दूसरों के लिये प्रेरणास्रोत है।
पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को भारतीय राजनीति का वह सितारा बताया जिसका प्रकाश कभी कम नही होगा। पूर्व विधायक रामजियाव एवं अनिरूद्ध तिवारी ने आयरन लेडी का असमय चला जाना देश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण बताया, कहा आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संपना देखने वाली स्व. गांधी ने आखिरी सांस तक अपना और देश का स्वाभिमान कायम रखा। छोटेलाल तिवारी, बाबूराम सिंह, मो. रफीक खां, अनिल भारती, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, शकुन्तला देवी, गिरजेश पाल, गंगा मिश्रा, प्रदीप शुक्ला ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
विपुल प्रताप नारायण पाण्डेय, अजय पाण्डेय, बालमुकुन्द मिश्रा, अजय सिंह, पंकज द्विवेदी, सोंमनाथ पाण्डेय, शीतला शुक्ला, नीलम विश्वकर्मा, साधूसरन आर्य, चन्द्रप्रकाश पाठक, मधुवन चौहान, कर्मवीर, अलीम अख्तर, अतीउल्लाह सिद्धीकी, आफताब, मो. सुलेमान, विवेक श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, जगदीश चौधरी, उत्तम कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम कां सचालन प्रमोद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर शक्ति योजना के तहत कांग्रेसजनों को जोड़ा गया। सभी कांग्रेसजनों को बूथों पर 10 कार्यकर्ता तैयार करने को कहा गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ