Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीपीए के नवीन कार्यालय का सीएमओ ने किया उद्घाटन







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का उद्घाटन सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव व जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ आरपी चैबे तथा  महिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ संतोष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से  किया। इससे पूर्व समारोह में पहुंचे अतिथियों का डिप्लोमा फार्मासिस्ट  एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माला पुष्प से स्वागत किया। कार्यक्रम में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी रही । 





जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने फार्मासिस्टों के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला अस्तपाल परिसर में रहने एवं काम करने वाले कर्मी उनके लिए एक परिवार की तरह हैंश्। सभी की समस्याओं के निदान के लिए वे चारो पहर तैयार हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएस प्रभारी डॉ. आरपी चैबे ने कार्यक्रम में मौजूद कर्मियों को टीम वर्क के जरिए बेहतर करने की अपील की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एसबी शुक्ला ने इस दौरान फार्मासिस्ट के समस्याओं को सीएमओ  के समक्ष रखा जिसे उन्होंने एक बैठक बुलाकर निदान करने की बात कही !






 कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोकानिका उपाध्याय  व संचालन डॉ एसबी शुक्ला ने किया !इस मौके पर डॉ संजय शर्मा ,डॉ विवेक त्रिपाठी, डॉ आरपी चैबे ,डॉ सुरेश सिंह, एक्सरे संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे,रमेश यादव ,जयप्रकाश ,विश्वंभर नाथ शर्मा ,आरडी पांडेय, एलके मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे ! कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के जिला महामंत्री राकेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे