Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मिजल्स-रूबैला टीकाकरण अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! मंगरौरा ब्लॉक में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल विकास विभाग ,यूनिसेफ सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 





सोमवार को खंड विकास अधिकारी ' स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं यूनिसेफ मॉनिटर नरेंद्र कुमार मिश्र बीसीपीएम अमित सिंह की अगुवाई में बाल विकास विभाग कार्यालय से सीएचसी तक आशा, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एचईओ एवं यूनिसेफ मानीटर ने विभिन्न नारों के साथ जैसे हम सब ने ठाना है एम आर को भगाना है अधीक्षक ने ठाना है टीकाकरण कराना है नारेबाजी के साथ लोगों से अपने 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को मीजल्स-रूबेला टीका लगाने की अपील की  इसके उपरांत सीएचसी में आयोजित गोष्ठी में सीएचसी अधीक्षक डा भरत पाठक ने बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से करने का आह्वान किया।






 इस मौके पर डा पाठक ने बताया कि चलने वाले टीकाकरण अभियान में बच्चों का टीकाकरण किया जाना है मेरा लक्ष्य है कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे  रैली में लेखा प्रबंधक अनिल मौर्य सगीर खान मुख्य सेविका गीता शुक्ला ' सुशीला मिश्रा सावित्री सिंह एवं सुशीला शुक्ला सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका शामिल थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे