Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोहल्ले में गंदगी तथा जलभराव को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा










अखिलेश्वर तिवारी 

चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर किया चक्काजाम
बलरामपुर ।। प्रदेश में विकास की बयार किस तरह बह रही है इसकी बानगी बलरामपुर में देखने को मिली जहां जिला मुख्यालय से सटे छोटा धुसाह गांव में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा । 






गांव में नालियां नही हैं, आने जाने वाला मार्ग पानी से भरा रहता है । लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जिससे इलाज में ग्रामीणो का हजारों और लाखों रुपये खर्च हो रहा है । ग्रामीणों ने अपने आक्रोश को जाहिर करने के लिए गांव में अधिकारियों और भाजपा के विधायक व सांसद की एंट्री बैन जैसे बैनर लगा दिए हैं साथ ही चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है । ग्रामीणों के इस प्रकार की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है गांव में ग्रामीणों का विरोध में चक्का जाम सुनकर एसडीएम सदर कुमार हर्ष मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझा बुझाकर शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ ।

            जानकारी के अनुसार सदर विकासखंड सदर अंतर्गत जिला मुख्यालय से सटा हुआ ग्राम सभा धुसाह उत्तरी प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हो चुका है ।ग्रामीणों की मानें तो इस गांव में ना तो सफाई कर्मी कार्य कर रहे हैं और ना ही जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं । कई बार शिकायतों के बावजूद सड़कों पर जलभराव तथा बज बजाती नालियों के सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है । 






जिले के जिलाधिकारी कार्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत धुसाह की कुल आबादी लगभग 4000 है । गांव में ग्रामीणों की मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं है। यहां चलने के लिए सड़क नहीं है शौचालय जाने के लिए शौचालय नहीं हैं । नालिया नहीं हैं, जो गांव का मुख्य मार्ग है उस पर जल भराव रहता है । इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक की है । अधिकारियों की चौखट पर करीब ढाई महीने तक एड़ियां घिसने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया । 







ग्रामीणों ने अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के विधायक व सांसद की गांव में एंट्री पर रोक लगा दी । ग्रामीणों ने कहा कि "विकास नहीं तो वोट नहीं" "काम नहीं तो वोट नही" जैसे नारे लगाकर उन्होंने अपना विरोध जताया और छोटा धुसाह के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया । चुनाव बहिष्कार व चक्का जाम की खबर आते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए । आनन-फानन में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया । ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्का जाम को हटाने का भरपूर प्रयास किया जाने लगा, लेकिन पुलिस प्रशासन जब अपनी मंशा में कामयाब ना हो सका तो उन्होंने उप जिलाधिकारी बलरामपुर को इसकी सूचना दी । 






सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार सदर व उप जिलाधिकारी सदर कुमार  हर्ष पहुंच गए और उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की । वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने अपने सम्मुख आने वाली समस्याओं से उनको अवगत कराया और मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहने की बात बताई । जानकारी होने पर कुमार हर्ष ने पूरा भरोसा दिलाते हुए कार्यवाही करने की बात कही और मौके से ही कानूनगो लेखपाल सेक्रेटरी व प्रधान को तलब कर तत्काल जल भराव समाप्त करने के लिए नाली निर्माण व टूटी सड़कों की मरम्मत का आदेश दिए । एसडीएम के आश्वासन से संतुष्ट ग्रामीणों ने चक्का जाम हटा लिया जिसके बाद जाम में फंसे तमाम गाड़ियां वहां से निकल सकी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे