शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! असलहे से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने रिटायर दरोगा व उसके परिवार के लोगों को रविवार रात बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद कर भाग निकले। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव निवासी शम्भूनाथ शुक्ला रिटायर दरोगा हैं। रविवार रात शम्भूनाथ व उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे।
रात करीब एक बजे असलहों से लैस आधा दर्जन बदमाश उनके घर पहुचे और पू्ररे परिवार को बंधक बनाकर लूटापाट की। बताया जाता है कि बदमाश 80 हजार रुपये नकद, जेवर, सूटकेस व बक्शा लेकर भाग निकले। जाते समय बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। सूटकेस व बक्शा टूटे हालत में खेतों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
वहीं दूसरी ओर सोमवार को जेठवारा थाना क्षेत्र के तारापुर स्थित साधन सहकारी समिति में दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार लुटेरो ने तमंचे के बल पर लाखों के लूट के वारदात को अंजाम दिया । वारदात को अंजाम देकर लुटेरे हुए फरार। सूचना पर पहुची पुलिस जांच में जुटी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ